रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:यात्रा अवधि में बेकरी से सोहन सिंह ने कमाया तीन लाख का मुनाफा – Sohan Singh Earned A Profit Of Three Lakh From His Bakery During The Travel Period

November 25, 2026


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष स्थानीय कारोबारियों को अच्छा लाभ मिला है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या का फायदा छोटे कारोबारियों को मिला है। उन्हीं में से एक जनपद के बेकरी संचालक सोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रा अवधि में उनकी बेकरी को तीन लाख रुपये का मुनाफा हुआ है।

सोहन सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बेकरी यूनिट शुरू की थी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा के दौरान बेकरी उत्पादों की मांग बढ़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने और बाजार में कारोबार बढ़ने से बिक्री अच्छी रही। उन्होंने बताया कि बेकरी के संचालन से अन्य लोगों को भी काम दे रहे हैं। वह अपनी यूनिट में आठ से दस लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। सोहन सिंह ने कहा कि यात्रा के बेहतर संचालन से स्थानीय व्यापारियों को लाभ मिला है। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे, परिवहन और अन्य छोटे कारोबारों को भी यात्रा से फायदा हुआ है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X