Rishikesh News:मिलेट्स उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं – Women Will Become Self-reliant By Receiving Training In The Production Of Millet-based Products
ढालवाला। ग्राम अटाली-ब्यासी में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित 14 दिवसीय सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रोजेक्ट प्रगति महिला सशक्तीकरण के तहत भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई), अहमदाबाद ने रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के सहयोग से प्रशिक्षण आयोजित किया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महिलाओं ने मंडुवा व अन्य मिलेट्स से कुकीज, नमकीन, केक और लड्डू जैसे उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण लिया। साथ ही लागत निर्धारण, पैकेजिंग, मार्केटिंग और व्यवसाय शुरू करने की जानकारी भी दी गई। अतिथियों ने महिलाओं के तैयार उत्पादों की सराहना करते हुए समूह बनाकर उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरित किया। ईडीआईआई के परियोजना अधिकारी दिलीप सिंह कुशवाह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल और बाजार से जोड़कर स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।
