रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालौन

Jalaun News:जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच शुरू – Ct Scan Services Begin At The District Hospital

November 25, 2026


उरई। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन के यूपीएस में आई खराबी मंगलवार को दूर कर दी गई। इसके बाद मशीन से जांच की सेवाएं दोबारा सुचारु हो गईं।

इससे दो दिन से परेशान मरीजों को राहत मिली। सोमवार को जांच बंद होने के कारण 30 से अधिक मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा था। वहीं, शनिवार को सीटी स्कैन कराने वाले करीब 35 लोगों की रिपोर्ट भी अटक गई थी।

जिला अस्पताल में सोमवार को यूपीएस में खराबी आने के कारण सीटी स्कैन मशीन का संचालन बंद हो गया था। इससे जांच कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी हुई थी।

सीटी स्कैन प्रभारी धीरज ने बताया कि यूपीएस में खराबी की जानकारी संबंधित कंपनी को दी गई थी। मंगलवार को तकनीकी समस्या दूर कर दी गई, जिसके बाद सीटी स्कैन जांच और रिपोर्ट निकालने का काम दोबारा शुरू कर दिया गया। अब मरीजों को जिला अस्पताल में ही सीटी स्कैन की सुविधा मिल रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X