रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देव दीपावली :पांच लाख दीपों से जगमगाया संगम, गंगा-यमुना के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब – Dev Deepawali: Ghats Aglow With Lamps, Sky Illuminated By Fireworks, And A Massive Turnout Of The Faithful
प्रयागराज

देव दीपावली :पांच लाख दीपों से जगमगाया संगम, गंगा-यमुना के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब – Dev Deepawali: Ghats Aglow With Lamps, Sky Illuminated By Fireworks, And A Massive Turnout Of The Faithful

November 25, 2026


कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को संगम नगरी में देव दीपावली का पर्व मनाया गया। गंगा-यमुना के तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। संगम नोज, अरैल, बलुआघाट, बरगदघाट और दशाश्वमेध घाट समेत विभिन्न घाटों पर दीपदान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

शाम होते ही घाटों पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला। कहीं मां गंगा और मां यमुना की आरती हुई तो कहीं भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आतिशबाजी ने उत्सव की छटा बिखेरी। लोगों ने परिवार के साथ घाटों पर पहुंचकर दीप जलाए और सुख-समृद्धि की कामना की।

जिला प्रशासन व प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से संगम क्षेत्र में देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। संगम नोज सहित अन्य घाटों पर पांच लाख दीप जलाए गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली, न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना, न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह, पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा और मेला अधिकारी ऋषिराज समेत अन्य अधिकारियों ने मां त्रिवेणी की आरती की और दीपदान किया।

इस दौरान गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी हुई। संगम घाट पर ‘मां गंगा’ थीम पर बनाई गई सैंड आर्ट आकर्षण का केंद्र रही। सेल्फी पाॅइंट पर भी लोगों ने तस्वीरें लीं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अभिनव पाठक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया।

Dev Deepawali: Ghats aglow with lamps, sky illuminated by fireworks, and a massive turnout of the faithful

देव दीपावली पर संगम तट पर दीपदान किया गया और आकर्षक रंगोली भी सजाई गई। ।

21 हजार दीपों से जगमगा उठा महाआरती परिसर

जय त्रिवेणी जय प्रयाग आरती समिति की ओर से महाआरती परिसर में 21 हजार दीपों का दीपदान किया गया। महंत यमुनापुरी महाराज ने इसकी शुरुआत की। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को समिति अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने मोमेंटो, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, वरिष्ठ आईपीएस पंकज पांडेय, कविता यादव त्रिपाठी और रौनक गुप्ता मौजूद रहे। अंत में महाआरती, आतिशबाजी और महाभोग प्रसाद वितरण हुआ।

Dev Deepawali: Ghats aglow with lamps, sky illuminated by fireworks, and a massive turnout of the faithful

देव दीपावली पर संगम तट पर दीपदान किया गया। ।

11 हजार दीपों से रोशन हुआ बरगदघाट

मीरापुर स्थित बरगदघाट पर मां यमुना मैया आरती समिति की ओर से 11 हजार दीप जलाए गए। समिति अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर के संयोजन में मां यमुना की भव्य महाआरती की गई। महिलाओं ने सपरिवार दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाट को रंगोली और दीपों से सजाया गया। समिति के प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि आयोजन में अभिषेक ठाकुर, गोपेश रमणी, दिलीप केसरवानी, अमिता शुक्ला, शोभा गुप्ता और रिंकी चौरसिया आदि रहे।

Dev Deepawali: Ghats aglow with lamps, sky illuminated by fireworks, and a massive turnout of the faithful

देव दीपावली पर संगम तट पर दीपदान किया गया और गंगा आरती भी हुई। ।

बलुआघाट पर मां यमुना की महाआरती

बलुआघाट पर कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति की ओर से देव दीपावली पर विशेष आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर भोर में करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान किया। शाम को 5:30 बजे मां यमुना की आरती और 11 हजार दीपों का दीपदान किया गया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दीपदान और आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Dev Deepawali: Ghats aglow with lamps, sky illuminated by fireworks, and a massive turnout of the faithful

देव दीपावली पर संगम तट पर दीपदान किया गया। गंगा आरती देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु। ।

काशी विश्वनाथ स्वरूप में 251 दीप जलाए

झूंसी स्थित संगम तट पर भगवान काशी विश्वनाथ स्वरूप में 251 दीप जलाए गए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास वाराणसी की प्राचीन संस्कृत पाठशाला ने इसका आयोजन किया। इसमें श्री कुंभेश्वर महादेव मंदिर भी शामिल रहा। शास्त्री चिल्कित मालवीय आचार्य व कोऑर्डिनेटर मनोज उपाध्याय उपस्थित थे। जय सिंह व अनेक श्रद्धालु भी साधु संतों के सानिध्य में शामिल हुए। भगवान विश्वनाथ से शिक्षा, संस्कृति व धर्म के उत्थान की प्रार्थना की गई। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X