PM Kisan Nidhi Yojana: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनके जरिए वे अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती है। जैसे- अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।
दरअसल, पीएम किसान योजना से मौजूदा समय में करोड़ों पात्र किसान जुड़े हुए हैं और इस बार योजना की 24वी किस्त जारी होगी। कल यानी 30 अक्तूबर को पात्र किसानों को 24वीं किस्त का लाभ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं किसे कल 2-2 हजार रुपये मिलेंगे और किसे नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
कल कितने बजे जारी होगी 24वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कल यानी 30 अक्तूबर 2026 को जारी की जाएगी
- कल खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस 24वीं किस्त को जारी करेंगे
- कल सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरु होगा और इसके बाद किस्त जारी होगी
कितने किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त?
- हर बार किस्त जारी होने पर करोड़ों पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिलता है
- इस बार योजना के 9.34 करोड़ पात्र किसानों को 24वीं किस्त का लाभ मिलेगा
- किस्त के पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे
किन किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त और किसे नहीं?
- किस्त का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलता है जो योजना के लिए पात्र होते हैं
- साथ ही आपको योजना के तहत आने वाले कुछ काम भी पूरे करवाने होते हैं
- पर वहीं, अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
किस्त के लिए कौन से काम जरूरी होते हैं?
- आपको बतौर लाभार्थी ई-केवाईसी का काम करवाना जरूरी होता है
- इसी तरह आपको भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है
- साथ ही आधार लिंकिंग का काम भी जरूरी होता है