रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल प्रदेश:भोजन मांगने के बहाने घर पहुंचा साधु, 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां गायब – Himachal Sarkaghat Sadhu Accused Gold Earrings Theft Elderly Woman
मंडी

हिमाचल प्रदेश:भोजन मांगने के बहाने घर पहुंचा साधु, 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां गायब – Himachal Sarkaghat Sadhu Accused Gold Earrings Theft Elderly Woman

November 25, 2026


himachal sarkaghat sadhu accused gold earrings theft elderly woman

सरकाघाट की देव ब्राड़ता चौक पंचायत में सामने आया मामला।
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सरकाघाट पुलिस थाना क्षेत्र की देव ब्राड़ता चौक पंचायत में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां गायब हो गईं। मामले में भोजन मांगने के बहाने घर पहुंचे एक साधु पर चोरी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना 21 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे की है। बुजुर्ग महिला चंद्रमू देवी उस समय अपने घर में अकेली थीं। हालांकि, उनकी देखभाल के लिए पड़ोस में रहने वाली एक महिला भी घर आई हुई थी। इसी दौरान एक साधु छोटी बच्ची के साथ वहां पहुंचा और बच्ची के लिए भोजन मांगा।

पड़ोस में रहने वाली महिला ने बच्ची को खाना खिलाने की बात कही और भोजन तैयार करने के लिए घर के अंदर चली गई। आरोप है कि इसी दौरान बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां गायब हो गईं। उस वक्त उन्हें इसकी जानकारी नहीं हुई। भोजन करने के बाद साधु बच्ची के साथ वहां से चला गया। कुछ समय बाद बुजुर्ग महिला ने अपने कानों में बालियां नहीं होने की बात महसूस की। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक वह वहां से जा चुका था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X