रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बदायूं

Budaun News:डॉ. हृदेश कठेरिया लखनऊ गए, आदित्य होंगे नए एसपी देहात – Dr. Hridesh Katheria Has Moved To Lucknow; Aditya Will Be The New Sp (rural)

November 25, 2026


बदायूं। पुलिस विभाग में फेरबदल के तहत जिले के एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया का लखनऊ तबादला कर दिया गया है। उन्हें यातायात निदेशालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं, आगरा के अपर पुलिस उपायुक्त आईपीएस अधिकारी आदित्य को बदायूं का नया एसपी देहात बनाया है। उनके आने से जिले में ग्रामीण क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी युवा हाथों में होगी।

शासन की ओर से बुधवार को जारी तबादला सूची में 10 आईपीएस समेत 28 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इसी में आईपीएस आदित्य को आगरा पुलिस कमिश्नरेट से बदायूं भेजा है। वह वर्ष 2021 बैच के आईपीएस हैं। आईपीएस आदित्य के सामने ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने की चुनौती होगी। डॉ. हृदेश कठेरिया ने करीब 16 महीने तक बदायूं में एसपी देहात का पद संभाला। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X