Yamuna Nagar News:विद्यार्थियों ने दिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के सुझाव – Students Offered Suggestions For Improving The Education System

छछरौली के राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते वक्ता। प्रवक्ता
November 25, 2026

छछरौली के राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते वक्ता। प्रवक्ता
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय छछरौली में विकसित हरियाणा के लिए युवा सुधार विषय पर आयोजित सात दिवसीय रिफॉर्म उत्सव-2026 का समापन हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना तथा विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं और सुझाव रखने के लिए मंच उपलब्ध करवाना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा के मार्गदर्शन और इलेक्टोरल कमेटी की इंचार्ज प्रो. सुखविंदर कौर के नेतृत्व में किया गया। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार के सुझाव दिए।
दूसरे दिन मेरा महाविद्यालय, मेरे सुझाव गतिविधि के तहत विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली, छात्रवृत्ति, डिजिटल सेवाओं, आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उठाईं। तीसरे दिन इन सुझावों का संकलन किया गया, जबकि चौथे दिन उनके व्यावहारिक समाधान पर विचार-विमर्श हुआ। पांचवें दिन युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न संसदीय भूमिकाएं निभाईं और प्रश्नकाल, वाद-विवाद तथा विधायी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। छठे दिन सुझावों की उपयोगिता और व्यावहारिकता के आधार पर छंटनी की गई। सातवें दिन चयनित सुझाव प्रस्तुत कर उत्सव का समापन किया गया।
समापन समारोह में लोक निर्माण विभाग साढौरा के एसडीओ अनुराग जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच, अभिव्यक्ति कौशल और लोकतांत्रिक चेतना विकसित करते हैं। युवाओं के रचनात्मक सुझाव शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों को नई दिशा देने में सहायक हो सकते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोऑर्डिनेटर डॉ. ललित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. रितु शर्मा ने विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. कुलवंत सिंह, डॉ. मनीषा मोर सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
November 29, 2026
यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में छह थानों के एसएचओ बदले गए हैं। इसके अलावा कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह के मुताबिक इंस्पेक्टर […]
November 28, 2026
यमुनानगर। जिले में इस बार पिछले साल के मुकाबले सर्दी का असर भले ही कुछ कम है। लेकिन लोगों की सेहत पर इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। मौसम में बदलाव के बीच गले से जुड़ी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज गला दर्द, […]
November 28, 2026
भाटिया सभा की ओर से शुक्रवार को शहर में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
