रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:शादी की वर्षगांठ पर गोशाला में लगाई सवामणी – Organized A ‘sawamani’ (a Traditional Religious Offering/feast) At A ‘goshala’ (cow Shelter) On The Occasion Of A Wedding Anniversary

November 25, 2026


कनीना। श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में सोमवार को राजेंद्र कुमार राठी ने अपने पुत्र संदीप राठी और पुत्रवधू राधा राठी की शादी की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चूरमा की सवामणी करवाई। इस अवसर पर उन्होंने गोशाला को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की। कार्यक्रम में नरेंद्र ठेकेदार, गोशाला कार्यकारिणी के सदस्य और गोभक्त मौजूद रहे। सभी ने राठी परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक खुशियों को गोसेवा से जोड़ना प्रेरणादायक है। गोभक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और व्यापार में उन्नति की कामना की। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X