रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hisar News:मिट्टी में दबे हजारों वर्षों के इतिहास पर उठेगी परत – Layers Of History, Buried For Thousands Of Years, Will Be Uncovered
हिसार

Hisar News:मिट्टी में दबे हजारों वर्षों के इतिहास पर उठेगी परत – Layers Of History, Buried For Thousands Of Years, Will Be Uncovered

November 26, 2026


आदमपुर। राखीगढ़ी से भी पुरानी ग्रामीण सभ्यता के प्रमाण समेटे आदमपुर खंड के गांव सीसवाल के पुरातात्विक स्थल पर दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्खनन शुरू होने जा रहा है।

इस खोदाई से पहले जमीन पर काबिज किसान सुंदर गोदारा से बात की जिन्होंने बताया कि पिछले सावन माह में 3 से 4 पायलट गाड़ियों के काफिले के साथ एक बड़ा अधिकारी यहां आया था और उसने अवशेषों की जानकारी ली थी। अब उनके पास दिसंबर में खोदाई शुरू करवाने के लिए फोन आया है।

सुंदर गोदारा के अनुसार यह पूरा क्षेत्र करीब 10 एकड़ में फैला है जिस पर खेती हो रही है। उन्होंने बताया कि जब सावन में बड़ा अधिकारी काफिले के साथ मौके पर पहुंचा था तब उसने पूछा था कि यहां क्या-क्या मिलता है।

इस पर उन्हें बताया गया कि फसल बिजाई व जोताई के दौरान खेत से अक्सर पुराने मिट्टी के बर्तन, गोल पत्थर, बड़ी-बड़ी कच्ची व पक्की ईंटें और धातुएं मिलती हैं। कुछ मिट्टी के बर्तन उन्होंने आज भी संभाल रखे हैं। हाल ही में विभाग की टीम ने कुछ हिस्से की निशानदेही भी की है

——————

दो साल पहले मिला था 8 फीट का कंकाल

किसान सुंदर गोदारा ने बताया कि करीब दो साल पहले खेत में काम करते समय करीब 8 फीट लंबे इंसान का कंकाल मिला था। विभाग के किसी अधिकारी की जानकारी न होने के कारण वह कंकाल उसी मिट्टी में रह गया।

————

7 हजार साल पुराना निकला था पत्थर

सुंदर गोदारा के मुताबिक करीब चार-पांच साल पहले खुद को विभाग से जुड़ा बताने वाले एक महिला और पुरुष मौके पर आए थे। उन्होंने बाड़ लगाने और स्थल को सुरक्षित करने के लिए बजट न होने की बात कही थी। गोदारा ने उन्हें खेत से मिला एक पत्थर दिया था जिसे जांच के बाद करीब एक-दो महीने में फोन कर लगभग सात हजार वर्ष पुराना बताया गया।

————–

वर्ष 1984 में विदेशी टीम ने की थी खोदाई

गोदारा ने बताया कि जब वे करीब आठ साल के थे, तब वर्ष 1984 में इंग्लैंड की टीम ने यहां खोदाई की थी और बड़ी ईंटों की दीवार निकली थी। इसके बाद भी कई बार पुरातत्व विभाग की टीमें छोटी खोदाई और निशानदेही कर चुकी हैं। अब दिसंबर में होने वाले उत्खनन में हरियाणा पुरातत्व विभाग के साथ लखनऊ, डेक्कन विश्वविद्यालय और अमेरिका के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

सीसवाल सभ्यता स्रोत ग्रामीण

सीसवाल सभ्यता स्रोत ग्रामीण

सीसवाल सभ्यता स्रोत ग्रामीण

सीसवाल सभ्यता स्रोत ग्रामीण

सीसवाल सभ्यता स्रोत ग्रामीण

सीसवाल सभ्यता स्रोत ग्रामीण

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X