Sambhal News:बंदर के हमले से पकौड़ी विक्रेता झुलसा, अस्पताल में भर्ती – Pakora Seller Suffers Burns In Monkey Attack, Hospitalized
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के सौंधन बाजार में बुधवार शाम एक पकौड़ी विक्रेता बंदर के हमले से गंभीर रूप से झुलस गया।
चाचू नागल की मढ़ैया गांव निवासी रामपाल यादव अपने ठेले पर पकौड़ी बना रहे थे। तभी एक बंदर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बंदर से बचने के प्रयास में ठेले पर रखी गरम तेल की कढ़ाई नीचे गिर गई। गरम तेल रामपाल के दोनों पैरों पर गिरने से वह बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सौंधन, गोंहत और शकरपुर सहित पूरे क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। ग्रामीण और दुकानदार बंदरों के हमलों से परेशान हैं। बंदर फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। संवाद
