रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:पथराव और फायरिंग के मामले में दस लोगों पर प्राथ्रमिकी दर्ज – Fir Registered Against Ten Individuals In Connection With Stone-pelting And Firing Incident

November 26, 2026


गढ़ी संघीपुर गांव में पेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में हुआ था खूनी संघर्ष

लक्सर। गढ़ी संघीपुर गांव में पेड़ काटने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद 10 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी इस्लाम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि लादपुर गांव में आबादी क्षेत्र में उनकी भूमि है। इस भूमि पर 20 वर्ष पूर्व नींव भरी गई थी। उनकी भूमि से सटी गांव के ही इरफान की भूमि है। भूमि पर विवाद होने पर ग्राम प्रधान व अन्य लोगों की मौजूदगी में उन्होंने अपनी नींव 2 फीट पीछे करते हुए यहां मकान का निर्माण शुरू कराया था। इस्लाम के अनुसार, उस समय उनकी दीवार पर आ रहे पेड़ को काटने की बात तय हुई थी लेकिन 24 नवंबर की सुबह 10ः30 बजे निर्माण के दौरान जब पेड़ काटने की बात आई तो विपक्षियों ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि, आरोपी इरफान, फरमान, सहरान, शहजाद, मेहरबान, इरशाद, अरमान, अकरम, रिजवान और मन्नान निवासीगण गढ़ी संघीपुर हाथ में तमंचे, बंदूक और राइफल लेकर वहां आए और पेड़ काटने से इन्कार करते हुए उन पर हमला कर दिया। पथराव के साथ हमलावरों ने फायरिंग की। इसमें उनके बेटे मेहरबान और फरमान घायल हो गए। उन्हें बचाने का प्रयास कर रहा गांव का ही एक अन्य युवक फरमान भी फायरिंग में घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X