रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जम्मू

Jammu News:विजयपुर और रामगढ़ में 7.26 करोड़ की 46 कनाल सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त – 46 Kanals Of Government Land Worth Rs 7.26 Crore In Vijaypur And Ramgarh Cleared Of Encroachment

November 26, 2026


सांबा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : अवैध कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

क्रासर

उपायुक्त डॉ. रूपेश कुमार के निर्देश पर एसडीएम विजयपुर की निगरानी में राजस्व टीमों ने चलाया अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विजयपुर और रामगढ़ तहसीलों में कुल 46 कनाल 15 मरला सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया। मुक्त कराई गई इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 7.26 करोड़ रुपये आंका गया है।

उपायुक्त (डीसी) डॉ. रूपेश कुमार के निर्देश पर एसडीएम विजयपुर की निगरानी में राजस्व विभाग और फील्ड स्टाफ की संयुक्त टीमों ने इस अभियान को अंजाम दिया। पहली कार्रवाई के दौरान तहसील विजयपुर के गांव विजयपुर में खसरा नंबर 412 स्थित 5 कनाल 15 मरला सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया, जिसका अनुमानित मूल्य करीब 3.50 करोड़ रुपये है।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में तहसील रामगढ़ के पटवार हल्का राड़ी के गांव दबुज काका में खसरा नंबर 353 की 41 कनाल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस जमीन का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 3.76 करोड़ रुपये बताया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि की पहचान कर उसे अवैध कब्जों से मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और राजस्व कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X