कोरबा:दंतैल हाथी को ट्रैक्टर से परेशान करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई – Korba-elephant-harassment-tractor-three-accused-arrested

सांकेतिक तस्वीर
November 26, 2026

सांकेतिक तस्वीर
कोरबा वन विभाग ने जंगल में ट्रैक्टर से दंतैल हाथी को भगाने और परेशान करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। हाथियों को परेशान करने के मामले में वन विभाग की यह पहली बड़ी कार्रवाई है।
ट्रैक्टर पर दंतैल का हमला
कुदमुरा वन परिक्षेत्र के ग्राम जिल्गा में ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर हाथियों को भगाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक दंतैल हाथी ने अचानक ट्रैक्टर पर हमला करके उसके इंजन का हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रैक्टर सवार युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर रात में सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। मंगलवार को जब वन विभाग की टीम जांच के लिए गांव पहुंची, तो ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए वन अमले को ही घेर लिया था। इसके बाद वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया। इस टीम में उप वनमंडलाधिकारी मणिकांत वर्मा, रेंजर दीपा भगत और पसरखेत रेंजर देवदत्त खांडे शामिल थे।
तीन आरोपी भेजे गए जेल
जांच टीम ने गांव की बाड़ी में छिपाकर रखा गया ट्रैक्टर बरामद करके उसे वन परिक्षेत्र कार्यालय में जब्त कर लिया। पड़ताल में यह भी सामने आया कि ट्रैक्टर चालक दिग्विजय के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए जिल्गा निवासी 25 वर्षीय दिग्विजय, 36 वर्षीय सुकनंदन और 35 वर्षीय सब्बीर खान को गिरफ्तार कर लिया।
वन विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की कई धाराओँ के तहत कार्रवाई की है। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा वाहनों से हाथियों का पीछा करने या उन्हें परेशान करने से बचें।
November 28, 2026
टायर दुकान में आग विस्तार कोरबा शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में आगजनी की बड़ी घटना हुई है। महाराणा प्रताप चौक के पास एक टायर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मोहम्मद नौशाद की इस दुकान का नाम ‘अब्दुल्ला टायर’ है। […]
November 28, 2026
सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार लाखों के UPI लेन-देन का खुलसा विस्तार कोरबा जिले के कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित मस्जिद के पीछे दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आदतन सटोरिया मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की को गिरफ्तार किया है। […]
November 28, 2026
राखड़ डेम मामले में CSPGCLपर 19.15 लाख का जुर्माना विस्तार कोरबा जिले के गोढ़ी-पंडरीपानी राखड़ डेम से राखड़ परिवहन में अनियमितता की शिकायत मिली थी। जिला प्रशासन ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग की पुष्टि हुई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी […]
