Shravasti News:51 हजार दीपों से जगमगाया श्री सर्वामाई धाम – Shri Sarvamai Dham Illuminated By 51,000 Lamps

सर्वामाई धाम पर दीये जलाते लोग।-
November 26, 2026

सर्वामाई धाम पर दीये जलाते लोग।-
– सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया दीपदान, गौरी पांडेय के भजनों पर झूमे लोग
फोटो – 56
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भिनगा स्थित श्री सर्वा माई धाम में मंगलवार को देव दिवाली धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की कतारों से सजा धाम आकर्षण का केंद्र बन गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ दीपदान कर पुण्य अर्जित किया। महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर आयोजन में सहभागिता की। दीपोत्सव के दौरान भक्तिमय गीतों और भजनों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंदिर परिसर को 20 सेक्टरों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक सेक्टर में आठ-आठ वालंटियर तैनात किए गए थे। साथ ही एक-एक प्रभारी नियुक्त किया गया था, जो अपने क्षेत्र की व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर लगातार निगरानी रख रहे थे।
उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली का पर्व भगवान शिव की नगरी काशी में विशेष श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि त्रिपुरासुर नामक असुर ने तीनों लोकों में आतंक मचा रखा था। इससे परेशान देवताओं ने भगवान शिव से रक्षा की प्रार्थना की। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध कर तीनों लोकों को उसके आतंक से मुक्त कराया। इस विजय से प्रसन्न होकर देवताओं ने काशी में गंगा तट पर दीप जलाकर भगवान शिव की आराधना की। तभी से कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली मनाने की परंपरा चली आ रही है। कार्यक्रम में स्थानीय गायिका गौरी पांडेय ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
November 29, 2026
प्राथमिक विद्यालय नौव्वनपुरवा के परिसर में खेलते बच्चे।- गिलौला। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नौव्वनपुरवा में शनिवार को दोपहर दो बजे ही ताला लटका मिला। जबकि विद्यालय संचालन का समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित है। विद्यालय परिसर में गांव के कुछ बच्चे खेलते नजर आए। कक्षा पांच की छात्रा गुंजन ने बताया […]
November 28, 2026
श्रावस्ती। आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को इकौना में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आप जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर सभा की शुरुआत की। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा और सामाजिक […]
November 28, 2026
मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म का आरोपी। श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र की आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी शाहिद अली को बृहस्पतिवार रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसको सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया गया। इसके बाद न्यायालय के […]
