रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kannauj News:फ्लायर प्रेमी की शादी की भनक लगते ही टॉवर पर चढ़ी युवती – A Young Woman Climbed A Tower Upon Learning Of Her Boyfriend’s Wedding, Sparking A High-voltage Drama That Lasted 2:30 Hours
कन्नौज

Kannauj News:फ्लायर प्रेमी की शादी की भनक लगते ही टॉवर पर चढ़ी युवती – A Young Woman Climbed A Tower Upon Learning Of Her Boyfriend’s Wedding, Sparking A High-voltage Drama That Lasted 2:30 Hours

November 26, 2026


A young woman climbed a tower upon learning of her boyfriend's wedding, sparking a high-voltage drama that lasted 2:30 hours.

फोटो :29: टॉवर पर बैठी युवती। संवाद

छिबरामऊ। प्रेमी की शादी की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह एक युवती कृष्णा हॉस्पिटल वाली गली में स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने करीब 2.30 घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

नगर की इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी नरगिस (28) ने बताया कि फर्रुखाबाद के एक गांव निवासी युवक से पिछले आठ वर्षों से प्रेम संबंध हैं। प्रेमी से उसकी पांच साल की बेटी भी है। नरगिस का आरोप है कि अब उसका प्रेमी शादी करने जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही वह टॉवर पर चढ़ गई। नरगिस ने आरोप लगाया कि प्रेमी के परिजन भी उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। करीब आठ माह पहले प्रेमी और उसके परिजन ने उसका गर्भपात करा दिया था। प्रेमी दूसरी महिला से शादी कर रहा है। उसने प्रेमी और उसके परिजन पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि फोन से वार्ता करने के बाद युवती को प्रेमी के पास भेज दिया गया है। वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती है।

फोटो :29: टॉवर पर बैठी युवती। संवाद

फोटो :29: टॉवर पर बैठी युवती। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X