रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, भाई का आरोप- पत्नी और सास-ससुर ने मिलकर मार डाला – Muzaffarpur Bihar News : Carpenter Died Suspicious Condition In Laws House Family Says Murder
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार:ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, भाई का आरोप- पत्नी और सास-ससुर ने मिलकर मार डाला – Muzaffarpur Bihar News : Carpenter Died Suspicious Condition In Laws House Family Says Murder

November 26, 2026


Muzaffarpur Bihar news : carpenter died suspicious condition in laws house family says murder

अपराध

मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक अपने ससुराल आया हुआ था। इसके बाद मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही डुमरी निवासी 27 वर्षीय दीपू कुमार के रूप में हुई है।

उसकी मौत के बाद भाई नितेश कुमार ने आरोप लगाया है कि दीपू को उसके ससुराल वालों ने मिलकर मार डाला। उसके गले पर फांसी के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

मृतक के भाई नितेश कुमार ने बताया कि उसके भाई दीपू की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। शादी के करीब छह महीने बाद से ही वह अपनी पत्नी के साथ कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंद्रहट्टी स्थित ससुराल में रहने लगा था। वह वहां कारपेंटर का काम करता था।

उसने आरोप लगाया कि ससुराल में पत्नी, सास और ससुर के साथ उसका अक्सर विवाद होता रहता था। इस बारे में दीपू कई बार फोन कर घरवालों को जानकारी भी देता था। नितेश ने बताया कि घटना वाले दिन दीपू ने अपनी मां के मोबाइल पर फोन किया था।

उसने कहा था कि ससुराल में सभी लोग उसे बहुत मार रहे हैं और अब वह नहीं जी पाएगा। परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी उन्हें करीब 18 घंटे बाद दी गई। वहीं, परिजनों के मुताबिक, दीपू का इलाज सकरी के पास स्थित तिरुपति सेंट्रल हॉस्पिटल में चल रहा था।

ये भी पढ़ें- आईआरसीटीसी घोटाला मामला: लालू परिवार को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को रखा बरकरार

वहां डॉक्टरों ने परिजनों को भी उससे मिलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया। हालत गंभीर होने पर बुधवार शाम उसे पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि, पटना ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X