राजस्थान:भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की जांच करेगी एनआईए, गृह मंत्रालय ने माना आतंकी हमला – Rajasthan: Nia To Investigate Blast On Railway Track Near India-pakistan Border

श्रीगंगानगर ब्लास्ट केस में एनआईए की एंट्री
November 26, 2026

श्रीगंगानगर ब्लास्ट केस में एनआईए की एंट्री
राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट मामले की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को आतंकी हमला माना है। इस संवेदनशील मामले में जिला पुलिस ने केस फाइल पूरी तरह तैयार कर ली है। एनआईए के अधिकारियों के यहां पहुंचते ही केस फाइल और इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को उन्हें सौंप दिया जाएगा। भारत-पाक सीमा के पास हुई इस घटना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां और रेलवे प्रशासन सतर्क हो गए हैं।
गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपी जिम्मेदारी
यह मामला रामसिंहपुर क्षेत्र का है जहां अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 3 नवंबर को विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट के कारण रेलवे ट्रैक के स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए थे और रेल महकमे में हड़कंप मच गया था। धमाका इतना भीषण था कि मौके पर जमीन में ढाई फीट से अधिक गहरा गड्ढा बन गया था। चूंकि यह स्थान भारत-पाकिस्तान सीमा के बेहद नजदीक स्थित है, इसलिए इस पूरी घटना को सुरक्षा के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील माना गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय स्तर पर इसकी जांच प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी नितिन चौधरी कर रहे थे, लेकिन अब पूरे मामले की कमान एनआईए के पास होगी।
पढे़ं: सुकड़ी नदी में अवैध खनन पर 24 केस: 31 गिरफ्तारियां; 39.63 लाख जुर्माना, हाईकोर्ट ने याचिका निस्तारित की
ड्रोन के जरिये पहुंचे थे हथियार और आईईडी
शुरुआती जांच के दौरान गंभीर जानकारियां सामने आई थीं। जांच में पता चला कि इस विस्फोट को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया आईईडी बम और हथियार जैसलमेर तथा पंजाब के गुरदासपुर के पास पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन ड्रॉपिंग के माध्यम से उपलब्ध कराए गए थे। सीमा पार से ड्रोन के जरिये विस्फोटक और हथियार गिराए जाने की इस साजिश ने सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े कर दिए थे। उल्लेखनीय है कि इस विस्फोट की घटना से कुछ ही दिन पहले श्रीगंगानगर में आरडीएक्स भी बरामद हो चुका था।
पंजाब से तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब से पकड़े गए इन आरोपियों की पहचान महकदीप कौर, दविंदर सिंह और हरदीप सिंह के रूप में हुई है। एनआईए की टीम जल्द ही श्रीगंगानगर पहुंचकर इन तीनों आरोपियों को अपनी हिरासत में लेगी और उनसे पूछताछ शुरू करेगी। एनआईए के अधिकारी इस पूरी आतंकी साजिश की परतें खोलने के लिए आगे की तफ्तीश संभालेंगे।
November 27, 2026
अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामला विस्तार श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक बम धमाके के मामले में राजस्थान और पंजाब पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रविंदर सिंह उर्फ रोहित पुलिसकर्मी का बेटा है। उसके पिता कुलदीप सिंह थाना दोरांगला में तैनात हैं। […]
November 23, 2026
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) विस्तार जिले के रायसिंहनगर बस स्टैंड पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। वह बस स्टैंड पर खड़ी निजी बस के नीचे जाकर उसके सेल्फ स्टार्ट सिस्टम की मरम्मत करने का काम कर रहा था। उसी समय बस अचानक चालू होकर […]
November 21, 2026
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर क्षेत्र में 3 नवंबर को रेलवे ट्रैक पर हुए बम धमाके के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने शनिवार शाम को पंजाब के गुरदासपुर स्थित जेल से इस मामले के तीसरे आरोपी 20 वर्षीय हरप्रीत सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। […]
