Kathua News:महिलाओं ने रखा व्रत, किया दान – Jammu And Kashmir News
बिलावर। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सुबह से ही महिलाओं ने स्नान कर पूजा-पाठ किया और धार्मिक परंपराओं के अनुसार दान-पुण्य किया। कार्तिक पूर्णिमा के महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। कई महिलाओं ने जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और अन्य सामग्री दान कर पुण्य कमाया। घरों में भी पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। संवाद
