रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:जहरीली शराब से 12 मौतों के मामले में चार दोषियों को उम्रकैद, मोतिहारी कोर्ट का फैसला – Motihari-court-life-imprisonment-four-convicts-hooch-tragedy-harsiddhi
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार:जहरीली शराब से 12 मौतों के मामले में चार दोषियों को उम्रकैद, मोतिहारी कोर्ट का फैसला – Motihari-court-life-imprisonment-four-convicts-hooch-tragedy-harsiddhi

November 26, 2026


motihari-court-life-imprisonment-four-convicts-hooch-tragedy-harsiddhi

कोर्ट ने सुनाई सजा।

विस्तार

बिहार में मोतिहारी की अदालत ने पूर्वी चंपारण में वर्ष 2023 के जहरीली शराब कांड में चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह निर्णय हरसिद्धि थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई 12 लोगों की मौत से जुड़े मामले में आया है।

पुलिस के अनुसार, 11 से 15 अप्रैल, 2023 के बीच जहरीली शराब पीने से जिले के हरसिद्धि, तुर्कौलिया, पहाड़पुर और सुगौली थाना क्षेत्रों में 44 लोगों की जान गई थी। घटना के बाद इन सभी संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इनमें से हरसिद्धि थाना क्षेत्र की 12 लोगों की मौत शामिल थी। मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा के निर्देश पर हरसिद्धि थाने में केस दर्ज किया गया था।

स्पीडी ट्रायल से मिला न्याय

मामले में जल्द सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए स्पीडी ट्रायल चलाया गया। मद्य निषेध के विशेष लोक अभियोजक अनिल कुमार ने बताया कि मोतिहारी कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता और स्पीडी ट्रायल के चलते इस मामले में पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सका।

ये भी पढ़ें- 30 नवंबर से संसद का सत्र: सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, कल बुलाई बैठक; क्या तैयारी?

मौके पर रहे थे आला अधिकारी

पुलिस ने कांड के खुलासे, आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ साक्ष्य संकलन पर जोर दिया था। अपराध अनुसंधान विभाग-सह-मद्यनिषेध के तत्कालीन पुलिस उपमहानिरीक्षक दलजीत सिंह के पर्यवेक्षण में जांच हुई। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर 15 से 20 दिनों तक कैंप कर जांच की निगरानी की थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X