रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:डीजीएमई पद न भरने का मामला, हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव पर 10 हजार हर्जाना लगाकर अवमानना कार्यवाही की स्थगित – Hc Has Stayed Contempt Proceedings After Imposing Fine Of 10,000 On Cs In Case Of Failure To Fill Dgme Post
लखनऊ

यूपी:डीजीएमई पद न भरने का मामला, हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव पर 10 हजार हर्जाना लगाकर अवमानना कार्यवाही की स्थगित – Hc Has Stayed Contempt Proceedings After Imposing Fine Of 10,000 On Cs In Case Of Failure To Fill Dgme Post

November 26, 2026


HC has stayed contempt proceedings after imposing fine of 10,000 on CS In case of failure to fill DGME post

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ।

विस्तार

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राज्य मेडिकल कालेजों के प्रधानाचार्यों पर विचार किए बिना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) पद को न भरने के अवमानना मामले को मुल्तवी करने की राज्य की ओर से पेश की गई अर्जी को 10 हजार रुपए हर्जाने के साथ मंजूर किया है। यह धनराशि याचिकाकर्ता को मिलेगी। पहले, कोर्ट ने 8 मई 2026 के आदेश का पालन न होने पर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल समेत चार पक्षकार अफसरों को अवमानना नोटिस जारी की थी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को तय की है।

न्यायमूर्ति अबधेश कुमार चौधरी की एकल पीठ ने यह आदेश डा मुकेश यादव की अवमानना याचिका पर दिया। याचिका में 8 मई 2026 को पारित हाईकोर्ट के आदेश की अवज्ञा का आरोप लगाया गया है। याचिका में मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल व तीन अन्य अफसरों को पक्षकार बनाया गया है। 

बुधवार (25 नवंबर) को राज्य के अपर महाधिवक्ता ने मौजूदा अवमानना कार्यवाही को मुल्तवी करने की अर्जी पेश की। अर्जी का याची के अधिवक्ता ने विरोध किया। कोर्ट ने कहा कि मामले में प्रस्तावित अवमानाकर्ता को पहले दिए गए आदेश का पालन करना है। ऐसे में अर्जी को मुख्य सचिव पर 10 हजार हर्जाना लगाकर मंजूर किया। कोर्ट ने हर्जाने की यह रकम याची को भुगतान करने का आदेश दिया।

दरअसल, 8 मई 2026 को एक अंतरिम आदेश में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक (डीजीएमई) का पद, राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों के स्थायी रूप से नियुक्त प्रधानाचार्यों के मामलों पर पहले विचार किए बिना किसी अन्य तरीके से नहीं भरा जाएगा।

न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार की एकल पीठ ने 8 मई को यह आदेश डॉ. मुकेश यादव द्वारा दायर एक अन्य याचिका पर दिया था । इसमें उत्तर प्रदेश में डीजीएमई के पद को भरने का मुद्दा उठाया गया था। वर्तमान अवमानना याचिका में इसी आदेश का पालन न करने का दावा याची ने किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X