बिहार:बालू लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने सड़क जाम किया – Illegal Sand-laden Tractor Claims Noor Ali’s Life In Kishanganj; Enraged Villagers Resort To Arson And Block

रोते बिलखते परिजन
November 26, 2026

रोते बिलखते परिजन
बिहार के किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर हाजीचौक तैयबपुर के पास बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 22 वर्षीय युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार शाम हुई इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने टायर जलाकर मुख्य सड़क जाम कर दी और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र की बुढ़नई पंचायत के झारबाड़ी टप्पू गांव निवासी नूर अली के रूप में हुई है। वह सेवानिवृत्त चौकीदार मोहम्मद ऐनुल का बेटा था।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम नूर अली बाइक से अपने घर से ठाकुरगंज जा रहा था। इसी दौरान हाजीचौक तैयबपुर के पास देवीचौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अवैध बालू खनन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों का आरोप था कि क्षेत्र में दिन-रात अवैध बालू खनन किया जा रहा है। बालू लदे ट्रैक्टर तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने अवैध बालू खनन पर तत्काल रोक लगाने और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों पर कार्रवाई करने की मांग की।
पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त
हंगामे की सूचना पर एसडीपीओ-टू मनोज कुमार, पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडेय और चिचुआबाड़ी ओपी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। चिचुआबाड़ी ओपी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने और सड़क से जाम हटवाने में सफल रही।
November 27, 2026
गिरफ्तार साइबर फ्रॉड विस्तार पूर्णिया जिले की साइबर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े सिम नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान उसने कई अहम खुलासे किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज […]
November 26, 2026
पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनियां संथाल टोला, वार्ड संख्या-02 की रहने वाली रूबी देवी की ओर से आईजी को दिए गए आवेदन के बाद अब उनके पुत्र का बयान भी सामने आया है। परिवार ने पुलिस और कुमोद यादव सहित अन्य लोगों पर उनकी जाति को लेकर सवाल उठाने और पूरे परिवार […]
November 25, 2026
बीमारी से जूझ रहे एक पुलिस अधिकारी की छुट्टी की गुहार अनसुनी रह गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड़ थाने में पदस्थापित नवप्रोन्नत दारोगा रणधीर कुमार (45) का पटना स्थित आईजीआईएमएस में उपचार के दौरान निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पूर्णिया जिले के केनगर प्रखंड […]
