नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने रामनगर ग्राम थारी में कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.120 किलो गांजा, 16.62 ग्राम स्मैक और नशे के कारोबार से अर्जित तीन लाख 54 हजार रुपये बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में टीम ने ग्राम थारी के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान पासो कौर के घर से 2.020 ग्राम गांजा, सीमा कौर और प्रकाश कौर के कब्जे से कुल 16.120 किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं मनप्रीत कौर के पास से 12.25 ग्राम और राधा के पास से 2.33 ग्राम स्मैक बरामद की। बताया कि मनप्रीत के पास से स्मैक बेचकर 3 लाख 35 हजार रुपये बरामद हुए जबकि राधा के पास से 19 हजार 200 रुपये बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि पांचों महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।