Roorkee News:चयन के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दम – Players Showed Their Mettle For Selection

November 26, 2026

रुड़की। हरिद्वार रग्बी एसोसिएशन की ओर से रुड़की स्थित सोनाली रग्बी ग्राउंड पर अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग की जिलास्तरीय रग्बी चयन प्रतियोगिता (ट्रायल) आयोजित की गई। इसमें जिले के करीब 105 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले 24 खिलाड़ियों को आगामी छठी स्टेट रग्बी चैंपियनशिप 2026 के लिए हरिद्वार जिले की टीम में जगह मिली है। चयनित टीम में 12 बालक और 12 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता पांच दिसंबर को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित होगी। इसमें हरिद्वार जिले के चयनित खिलाड़ी अन्य जिलों की टीमों के साथ मुकाबला करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है और वे अभी से बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं। हरिद्वार रग्बी एसोसिएशन की सचिव दीपा सैनी ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ मैदान में उतरें व जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरिद्वार की टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
November 28, 2026
नगर निगम रुड़की में भवन कर अभिलेखों में नाम परिवर्तन के लिए 48 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नगर निगम ने इन आवेदनों को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी कर आपत्तियां मांगी हैं। किसी भी व्यक्ति को नामांतरण पर आपत्ति है तो वह प्रकाशन की तिथि से 30 दिन के भीतर साक्ष्यों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज […]
November 28, 2026
सिविल अस्पताल में शनिवार सुबह जेसीबी से खोदाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे अस्पताल परिसर में पीने के पानी और शौचालयों में पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नीचे प्रतीक्षालय के पास और प्रथम तल पर स्थिति जनरल वार्ड में शौचालय में पानी न आने से मरीजों […]
November 28, 2026
गढ़ी संघीपुर गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। 24 नवंबर की सुबह दीवार निर्माण के दौरान पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। मारपीट, पथराव […]
