रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर का मौसम कैसा है:अब बढ़ने लगी ठंड, 10 डिग्री तक पहुंचा रात का पारा – What’s The Weather Like In Indore? It’s Getting Colder; Nighttime Temperature Drops To 10 Degrees.
इंदौर

इंदौर का मौसम कैसा है:अब बढ़ने लगी ठंड, 10 डिग्री तक पहुंचा रात का पारा – What’s The Weather Like In Indore? It’s Getting Colder; Nighttime Temperature Drops To 10 Degrees.

November 26, 2026


What’s the weather like in Indore? It’s getting colder; nighttime temperature drops to 10 degrees.

इंदौर का मौसम
– फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण मौसम के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम था। रात में तापमान गिरने के कारण सुबह तक ठंडक बनी रहती है। सुबह 8.30 बजे तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को सुबह की गुनगुनी धूप सुहाने लगी है।

गुरुवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली। सुबह 8.30 बजे तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हल्के कोहरे के साथ ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। सुबह के समय न्यूनतम दृश्यता 4 किलोमीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है। इसके चलते रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच आने वाले दिनों में रात की ठंड और बढ़ने की संभावना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X