उज्जैन सामूहिक दुष्कर्म:अब आरोपी की पत्नी का पलटवार, बोली- मेरे पति को फंसाया जा रहा, लड़की खुद आई और खुद गई – Ujjain Assault Case Accused Chakresh Jain Wife Pragya Jain Reaction

चलती कार में महिला से दुष्कर्म
– फोटो : amar ujala
October 30, 2026

चलती कार में महिला से दुष्कर्म
– फोटो : amar ujala
इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी चक्रेश जैन की पत्नी प्रज्ञा जैन ने सामने आकर पूरे मामले को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग युवती के साथ मिलकर मेरे पति को हनीट्रैप में फंसा रहे हैं।
प्रज्ञा जैन ने कहा कि युवती द्वारा दिए गए बयान और पुलिस जांच में काफी फर्क है। अगर किसी युवती के साथ इस प्रकार की घटना होती है तो वह चलने में असमर्थ हो जाती है और उसके शरीर पर चोट भी आती है। लेकिन युवती खुद थाने तक पहुंची और खुद बयान दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हम सक्षम लोग हैं, मेरे पति प्रॉपर्टी का व्यापार करते हैं, हो सकता है पैसों के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मेरे पति का लोगों से विवाद चल रहा है, इसीलिए साजिश कर उन्हें फंसाया गया है।
ये भी पढ़ें- नेहा पच्चीसिया: निलंबित सीएसपी नेहा के मामले में हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, अग्रिम जमानत की लगाई है गुहार
वह खुद इंदौर से आई, गाड़ी में बैठी, मेरे पति ने उसे ना तो गाड़ी में बिठाया और ना उतारा, वह खुशी-खुशी आई और खुशी-खुशी गई। इधर पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर प्रथम दृष्टया धारा 70(1), 127(2) बीएनएस के तहत आरोपी चक्रेश जैन और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मंगलवार को पीड़िता को फिर उज्जैन बुलाकर कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए हैं। एफआईआर में युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम पर चक्रेश से बातचीत शुरू हुई थी। 26 अक्टूबर को वह बस से इंदौर से उज्जैन आई और मेघदूत होटल के सामने शाम 5.30 बजे उतरी। चक्रेश काले रंग की कार से पहुंचा, वह कार में बैठ गई। आगे कॉफी पिलाने के बाद एक अन्य युवक कार में बैठा और दोनों उसे इंदौर की तरफ ले जाने लगे। रास्ते में दोनों ने बारी-बारी से जबरदस्ती की और मारपीट कर अरविंदो हॉस्पिटल के आगे छोड़ दिया।
November 13, 2026
आज की भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान को भांग अर्पित कर चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और जय श्री महाकाल के जयकारों से परिसर गूंज उठा।
November 13, 2026
सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में मंदिरों के विकास पर 1124 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यूडीए 1123.52 करोड़ की लागत से मंदिरों में सुगम दर्शन व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, सड़क मार्ग और सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करेगा लेकिन इस बड़ी योजना में उज्जैन के प्रथम पूज्य श्री चिंतामण गणेश मंदिर का […]
November 13, 2026
श्रीगंगा होटल हादसा विस्तार दिवाली की रोशनी के बीच उज्जैन में 4 घरों के चिराग बुझ गए। श्री गंगा होटल के चैंबर की सफाई के दौरान 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इन मौतों के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब नगर निगम के पास सफाई के लिए मशीनें […]
