शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी में दर्दनाक हादसा:नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश, पुलिस ने फटकारी लाठियां; भीड़ हुई तितर बितर – Nalkheda Tragedy: 8 Odisha Devotees Returning From Baglamukhi Temple Killed After Car Swept Away In Stream
आगर-मालवा

एमपी में दर्दनाक हादसा:नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश, पुलिस ने फटकारी लाठियां; भीड़ हुई तितर बितर – Nalkheda Tragedy: 8 Odisha Devotees Returning From Baglamukhi Temple Killed After Car Swept Away In Stream

October 30, 2026


Nalkheda Tragedy: 8 Odisha Devotees Returning from Baglamukhi Temple Killed After Car Swept Away in Stream

बरसाती नाले में गिरी श्रद्धालुओं की कार, आठ की मौत

विस्तार

जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता मंदिर के पास उफनते बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक ओडिशा के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार श्रद्धालु उज्जैन से टैक्सी किराये पर लेकर मां बगलामुखी माता मंदिर के दर्शन करने नलखेड़ा पहुंचे थे। दर्शन के बाद लौटते समय मंदिर के पास स्थित बरसाती नाला तेज बारिश के कारण उफान पर था, इसी दौरान कार तेज बहाव की चपेट में आ गई और नाले में बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार को उफनते नाले से बाहर निकाला। कार में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें: रायसेन: दादा धूनी दरबार का अद्भुत अनुष्ठान, 51 दिन चला अनोखा यज्ञ, डेढ़ किलो सोना और 251 जड़ी-बूटियों की आहुति

जल्दबाजी में नाला पार करने की आशंका

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आशंका है कि तेज बहाव के बीच चालक ने जल्दबाजी में नाला पार करने का प्रयास किया, जिसके कारण कार पानी के तेज बहाव में फंसकर बह गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।

लोगों ने किया जमकर हंगामा

बगलामुखी मंदिर के पास नाले में डूबने से आठ लोगों की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। मंदिर के आसपास निजी हवन कुंड संचालित किए जाने को लेकर लोगों ने हंगामा किया। उनका कहना है कि निजी हवन कुंडों के कारण अव्यवस्था की स्थिति बनती है। आक्रोशित लोगों ने निजी हवन कुंड बंद कराने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और लाठियां फटकारीं। मौके पर अभी भी हंगामे की स्थिति बनी हुई है।

मृतकों के नाम आए सामने

ज्ञानेंद्र कुमार (41) निवासी कटक ओडिशा

रीना रानी (38) भुवनेश्वर ओडिशा

वी साई (10) कटक ओडिशा

शिव प्रसाद भुवनेश्वर ओडिशा

शाहिरा स्वयं प्रभा (06) भुवनेश्वर ओडिशा

कृष्णा राजवीर (13) वर्ष

राधा रानी (33) भुवनेश्वर ओडिशा 

ड्राइवर अरुण जिला आगर मालवा (मप्र)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X