रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
किस्मत हो तो ऐसी! महिला ने ₹100 में खरीदी अंगूठी, एक्सपर्ट ने कीमत बताई तो पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
वायरल

किस्मत हो तो ऐसी! महिला ने ₹100 में खरीदी अंगूठी, एक्सपर्ट ने कीमत बताई तो पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!

November 27, 2026


Last Updated:

ब्रिटेन की एक महिला ने चैरिटी शॉप से महज ₹100 में एक अंगूठी खरीदी थी. उसे क्या पता था कि यह साधारण दिखने वाली अंगूठी करीब 200 साल पुरानी मुगलकालीन धरोहर है. 22 कैरेट सोने, हीरे और माणिक्य से बनी इस अंगूठी की कीमत लगभग ₹2.2 लाख आंकी गई.

महिला ने ₹100 में खरीदी अंगूठी, एक्सपर्ट ने कीमत बताई तो दंग रह गए लोग!Zoom

AI IMAGE

Viral Post : ब्रिटेन की एक महिला के लिए एक मामूली सी खरीदारी तब यादगार पल में बदल गई, जब उसे पता चला कि उसने जिस अंगूठी को बेहद सस्ते में लिया था, वह सदियों पुरानी कीमती धरोहर है. महिला ने स्थानीय चैरिटी शॉप से महज ₹100 (करीब £1) में यह अंगूठी सिर्फ इसलिए खरीदी थी क्योंकि उसे इसका रूप-रंग पसंद आया था. देखने में बेहद सामान्य होने के कारण उसे लगा कि यह कोई आम या नकली पत्थर जड़ी अंगूठी है.

कारीगरी ने खोला उम्र का राज

जब महिला इस अंगूठी को एंटिक्स रोडशो के विशेषज्ञ जॉन बेंजामिन के पास लेकर पहुंची, तो उन्होंने इसकी कीमत के बजाय इसकी बनावट पर गौर किया. जांच के दौरान उन्होंने पाया कि यह अंगूठी जॉर्जियन दौर यानी करीब 1790 से 1800 के बीच की है और लगभग 200 साल पुरानी है. बारीकी से परखने पर इस अंगूठी की कई खास बातें सामने आईं. जैसे हीरे की चमक बीच में लगा जो पत्थर साधारण या कांच जैसा दिख रहा था, वह असल में हीरा निकला. लाल नगों की खूबसूरती इसके चारों ओर जड़े छोटे लाल पत्थर माणिक्य रूबी थे. साथ ही असली सोना यह किसी सस्ती धातु की नहीं, बल्कि 22 कैरेट पीले सोने से बनी थी.

भारत से ब्रिटेन तक का सफर

विशेषज्ञ जॉन बेंजामिन के मुताबिक, यह अंगूठी मुगलकाल के दौरान भारत में खासतौर पर ताजमहल के आसपास के क्षेत्र में बनाई गई थी और करीब दो सदियों बाद ब्रिटेन की एक चैरिटी शॉप तक जा पहुंची. इसके पिछले हिस्से की खास बनावट और सूरज जैसी डिजाइन ने इसकी पहचान में अहम भूमिका निभाई. जब इसकी कीमत करीब ₹2.2 लाख (लगभग £2,000) आंकी गई, तो महिला हैरान रह गई. उसने मजाकिया लहजे में कहा कि अब शायद वह इसे दराज में रखने के बजाय पहनना शुरू कर दे.

authorimg
Kirtika TyagiMultimedia Producer

Kirtika Tyagi is a dedicated journalist and multimedia producer with good experience in writing and creating digital content, especially videos. She understands what the audience likes and knows how to present …

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X