रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lakhimpur Kheri News:सहालग में सरसों के तेल ने लगाया महंगाई का तड़का, 40 रुपये लीटर बढ़े दाम – Mustard Oil Prices Rise By Rs 40 Per Litre During Wedding Season
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:सहालग में सरसों के तेल ने लगाया महंगाई का तड़का, 40 रुपये लीटर बढ़े दाम – Mustard Oil Prices Rise By Rs 40 Per Litre During Wedding Season

November 27, 2026


Mustard oil prices rise by Rs 40 per litre during wedding season

एक कोल्हू पर हो रही सरसों के तेल की पेराई। संवाद

लखीमपुर खीरी। सहालग के सीजन में सरसों के तेल की कीमतों में तेजी से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिवाली से पहले फुटकर बाजार में 180 रुपये किलो बिकने वाला तेल अब 220 रुपये किलो पहुंच गया है।

कुछ दुकानदार और कोल्हू कारोबारी इसे बिना मिलावट का बताकर 250 रुपये किलो तक बेच रहे हैं। कीमतों में 40 रुपये की बढ़ोतरी से घरेलू बजट बिगड़ रहा है। शादी-विवाह के आयोजनों के बीच खाद्य तेल की महंगाई का असर खरीदारी पर भी पड़ रहा है।

किराना कारोबारी आशीष गुप्ता, धर्मेश वर्मा, अजय और अवधेश गुप्ता ने बताया कि सहालग के चलते घरेलू खर्च पहले से बढ़ा हुआ है। ऐसे में सरसों के तेल की कीमतों में तेजी से ग्राहकों की परेशानी बढ़ी है। इसका असर बाजार में खरीदारी पर भी दिखाई दे रहा है।

कारोबारियों के मुताबिक, भारत अपनी जरूरत का करीब 57 से 66 फीसदी खाद्य तेल विदेशों से आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने और पाॅम व सोयाबीन तेल का करीब 25 फीसदी हिस्सा बायोफ्यूल बनाने में इस्तेमाल होने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। देश में तिलहन की कम उत्पादकता भी महंगाई की वजह है।

कोल्हू कारोबारी जगजीवन वर्मा और नीरज वर्मा ने बताया कि सरसों और लाही की फसल का सीजन अंतिम दौर में है। स्टॉक कम और मांग अधिक होने से भाव बढ़े हैं। चार-पांच माह में नई फसल आने पर कीमतें घटने की उम्मीद है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X