रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देवरिया

Deoria News:यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए शुरू हुई तैयारी – Preparations Begin For Up Board Practical Examinations

November 27, 2026


देवरिया। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित होने के बाद विद्यालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दूसरे चरण में 20 से 28 जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसे देखते हुए दिसंबर में शीतकालीन अवकाश से पहले विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के सभी महत्वपूर्ण प्रयोगों का अभ्यास कराने की तैयारी है। इसके लिए महीने भर अतिरिक्त कक्षाएं भी चलाई जाएंगी।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में विद्यार्थियों को समय सारणी के अनुसार प्रयोगात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। प्रत्येक विद्यार्थी की शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। शिक्षकों के अनुसार प्रयोग करने से विद्यार्थियों की विषय पर समझ बढ़ती है और उन्हें करके सीखने का अवसर मिलता है। इससे वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मापन कौशल और व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है।

भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रयोगों में विस्थापन विधि से उत्तल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात करना, वोल्टमीटर और प्रतिरोध बॉक्स की सहायता से लेक्लांशे सेल का आंतरिक प्रतिरोध मापना, समतल दर्पण और उत्तल लेंस से जल का अपवर्तनांक ज्ञात करना तथा प्रिज्म का अल्पतम विचलन कोण निकालना शामिल है। इसके अलावा पीएन संधि डायोड से संबंधित प्रयोग भी कराए जा रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X