रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब:पाकिस्तान गए सिख जत्थे में शामिल दो श्रद्धालुओं के परिवार आए सामने, लापता होने की खबर का खंडन – Son Refutes Reports Vikramjit Part Of Sikh Delegation That Visited Pakistan Has Gone Missing
अमृतसर

पंजाब:पाकिस्तान गए सिख जत्थे में शामिल दो श्रद्धालुओं के परिवार आए सामने, लापता होने की खबर का खंडन – Son Refutes Reports Vikramjit Part Of Sikh Delegation That Visited Pakistan Has Gone Missing

November 27, 2026


Son refutes reports Vikramjit part of Sikh delegation that visited Pakistan has gone missing

पत्रकारों से बात करते चरणजीत सिंह
– फोटो : संवाद

विस्तार

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के जत्थे के साथ पाकिस्तान गए तीन सिख श्रद्धालुओं के लापता होने की खबरों के बीच अमृतसर के एक श्रद्धालु के परिवार ने इसका खंडन किया है। परिवार ने लापता होने की खबर को अफवाह बताया है।

वहीं जालंधर के एक श्रद्धालु बिक्रम सिंह ने भी अपने परिवार से संपर्क कर कहा है कि वह सुरक्षित है। 

अमृतसर के तेज नगर चौक निवासी बिक्रमजीत सिंह का नाम भी लापता श्रद्धालुओं में शामिल बताया जा रहा था। उनके बेटे चरणजीत सिंह ने कहा कि उनके पिता बिल्कुल सुरक्षित हैं और पाकिस्तान में गुरुद्वारा साहिब में जत्थे के साथ ही मौजूद हैं।

चरणजीत सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले ही उनकी पिता से फोन पर बात हुई है। उनके पिता भारतीय मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं और वाई-फाई के माध्यम से परिवार के संपर्क में हैं। लापता होने की खबर सुनकर उनके पिता भी मानसिक रूप से परेशान हो गए।

उन्होंने कहा कि उनके पिता हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक यात्रा पर गए हैं और जत्थे के साथ सुरक्षित लौटेंगे। परिवार ने अपील की कि बिना पुष्टि के ऐसी खबरें प्रसारित न की जाएं, क्योंकि इससे परिजनों को बेवजह मानसिक परेशानी होती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X