रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भाजपा के लिए संविधान राजनीति नहीं, राष्ट्रधर्म है :सैनी – For The Bjp, The Constitution Is Not A Matter Of Politics, But A National Duty
हिसार

भाजपा के लिए संविधान राजनीति नहीं, राष्ट्रधर्म है :सैनी – For The Bjp, The Constitution Is Not A Matter Of Politics, But A National Duty

November 27, 2026


For the BJP, the Constitution is not a matter of politics, but a national duty

भाजपा जिला कार्यालय में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्

हांसी। भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि पार्टी के लिए संविधान केवल राजनीति का विषय नहीं बल्कि राष्ट्रधर्म है। वह संविधान दिवस पर वीरवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सैनी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सैनी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने देश को ऐसा संविधान सौंपा जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया। केंद्र सरकार ने 2015 में डॉ. अंबेडकर की 125वीं जयंती के वर्ष से 26 नवंबर को आधिकारिक रूप से संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की। साथ ही बाबासाहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। गरीबों को पक्के मकान, हर घर नल से जल, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं संवैधानिक न्याय का उदाहरण हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक लोगों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। समापन पर नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वेद प्रकाश ने आभार जताया और मोर्चे को मजबूत बनाने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया, विजेंद्र लोहान और विक्रम चोपड़ा मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X