रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरियाणा:यमुनानगर में आज अनिल विज की कष्ट निवारण समिति की बैठक, अधिकारियों की धड़कनें तेज – Anil Vij’s Grievance Redressal Committee Meeting To Be Held In Yamunanagar Today
यमुनानगर

हरियाणा:यमुनानगर में आज अनिल विज की कष्ट निवारण समिति की बैठक, अधिकारियों की धड़कनें तेज – Anil Vij’s Grievance Redressal Committee Meeting To Be Held In Yamunanagar Today

November 27, 2026


Anil Vij’s grievance redressal committee meeting to be held in Yamunanagar today

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज
– फोटो : संवाद

विस्तार

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आज दोपहर 12 बजे जगाधरी स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज में होगी। बैठक में बिजली मंत्री अनिल विज शिरकत करेंगे। मंत्री के पहुंचने से जहां अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लगाए बैठे फरियादियों में उत्साह है, वहीं बैठक में शिकायतों का सामना करने वाले अधिकारियों की बेचैनी भी बढ़ी हुई है।

बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की शिकायतें रखी जाएंगी। इन शिकायतों के माध्यम से फरियादी प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और लंबे समय से लंबित मामलों को उठाएंगे। लोगों को उम्मीद है कि मंत्री अनिल विज उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनेंगे और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश देंगे।

दरअसल, मंत्री अनिल विज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी कष्ट निवारण समिति की बैठकों में शिकायतों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। ऐसे में इस बार भी अधिकारियों की नजर बैठक में उठने वाले मामलों और मंत्री के रुख पर रहेगी।

पिछली बैठक में नहीं पहुंच सके थे मंत्री

जिला कष्ट निवारण समिति की पिछली मासिक बैठक में किन्हीं कारणों से मंत्री अनिल विज शामिल नहीं हो सके थे। इसके चलते इस बार होने वाली बैठक को लेकर फरियादियों में खास उम्मीदें हैं। कई शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री के सामने पक्ष रखने का इंतजार कर रहे हैं। फरियादियों के साथ-साथ अधिकारियों की निगाहें भी आज होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X