रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोरबा:ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, संचालक गिरफ्तार – Under Dhaba Cover Busted On Janshan Complaint, Excise Seized 40 Pouches, 134 Cases Registered In 27 Days, 21 J
कोरबा

कोरबा:ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, संचालक गिरफ्तार – Under Dhaba Cover Busted On Janshan Complaint, Excise Seized 40 Pouches, 134 Cases Registered In 27 Days, 21 J

November 27, 2026


कोरबा कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कुसमुण्डा थाना क्षेत्र में ढाबा की आड़ में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए बबली होटल ढाबा के संचालक पदुमदास को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 7.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा के 40 पाव जब्त किए गए हैं।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर की गई यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी रविशंकर यादव के मार्गदर्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार राठौर के निर्देश और वृत्त प्रभारी जया मेहर के नेतृत्व में की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार जिले में नवंबर माह के 27 दिनों में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया है। इस दौरान कुल 37.70 लीटर देशी मदिरा, 4.72 लीटर विदेशी मदिरा, 310.90 लीटर महुआ मदिरा और 755 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 19 हजार 748 रुपये बताई गई है। इस अवधि में अवैध शराब से जुड़े कुल 134 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और गैरजमानती अपराधों में 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

सहायक आयुक्त आबकारी रमेश यादव ने बताया कि जिले में अवैध शराब बिक्री और पिलाने को लेकर प्राप्त शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी आबकारी उपनिरीक्षकों को अपने-अपने वृत्त क्षेत्र में नियमित गश्त और छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में कई गांव ऐसे हैं जहां अभी भी महुआ शराब की बिक्री जोरों पर चल रही है, वहीं कई गांवों में ग्रामीणों और महिला समितियों ने स्वयं महुआ शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। महिला समितियों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है और बेचने वालों पर कार्रवाई भी कराई जा रही है।

आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के कारोबार की सूचना विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

ढाबा की आड़ में शराब का कारोबार, आबकारी का छापा

ढाबा की आड़ में शराब का कारोबार, आबकारी का छापा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X