रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरदोई

Hardoi News:अभियान की हकीकत परखने गांवों में पहुंचीं केंद्रीय टीम – Central Team Reaches Villages To Assess The Reality Of The Campaign

November 27, 2026


हरदोई। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान की हकीकत परखने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रीय टीम ने जांच की। दल की तीन टीमों ने कोथावां, अहिरोरी और बिलग्राम ब्लॉक के चयनित गांवों का भ्रमण किया।

कोथावां ब्लॉक के कुर्सी गांव में केंद्रीय टीम में सीनियर सीएमओ डॉ. सुदर्शन मंडल, नेशनल लीड सोमनाथ बनर्जी, क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय के आरडी डॉ. जुल्फिकार अहमद ने निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान मिथलेश कुमार ने लोगों को जागरूक करने और दवा खाने से मना करने वालों को समझाने में सहयोग किया। अहिरोरी में पाथ के डिप्टी डायरेक्टर टीम लीड डॉ. अमरेश कुमार, जेडसी डब्ल्यूएचओ डॉ. मनजीत, डॉ. ध्रुव, करमवीर और आरएचओ आशीष ने निरीक्षण किया।

वहीं, बिलग्राम में टीम लीड डॉ. कमलाकर, डब्ल्यूएचओ स्टेट लीड डॉ. तनुज, स्टेट वीबीडी डॉ. जितेंद्र और सीफार संस्था से प्रसून द्विवेदी ने निरीक्षण किया। टीम ने घरों की मार्किंग, घर-घर दवा पहुंचाने और सेवन की स्थिति की समीक्षा की। आशा कार्यकर्ताओं को मौके पर ही सुझाव दिए गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X