रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:किन्नरों के बीच मारपीट में 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज – Case Registered Against 14 Individuals Following A Physical Altercation Among Members Of The Transgender Community

November 27, 2026


असमोली। ऐंचोड़ा कंबोह थाना पुलिस ने किन्नरों के बीच मारपीट के मामले में 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई अमरोहा जिले के शाहबाद उझारी निवासी मुजाहिर उर्फ सोनिया की तहरीर पर हुई। सोनिया ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर को वह दारापुर गांव में शादी में आए थे। यहां कुछ लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। इलाके में आने पर 25 लाख रुपये दंड देने की मांग की। सीओ अमन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर खुश्बू, चांद, आमिर, पायल, हसीना, रानी, काजल, चाहत, टीना, आरजू, सिमरन, शालू उर्फ शानू, इकबाल उर्फ फूल और मुस्कान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X