बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने मर्चेंट नेवी से जुड़े सिद्धार्थ दत्ता के साथ शादी कर ली है। दोनों ने कोलकाता स्थित मिमी के घर पर बेहद निजी समारोह में शादी रचाई। मिमी ने 26 नवंबर को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस खास पल की झलक दिखाई। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।