छिंदवाड़ा:सड़क न होने से रास्ते में हुआ प्रसव, जुड़वां नवजातों की मौत; एंबुलेंस अगले दिन पहुंची – Chhindwara No Road Ambulance Delay Twin Newborn Babies Die On Way

एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी गर्भवती महिला
November 27, 2026

एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी गर्भवती महिला
छिंदवाड़ा जिले के जामुनढोंगा गांव के चोटीपाटा टोले में पक्की सड़क न होने से एक गर्भवती महिला को समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिल सकी। परिजन महिला को चार किलोमीटर पैदल अस्पताल ले जाने के लिए मजबूर हुए, लेकिन रास्ते में प्रसव हो जाने से जुड़वां नवजात शिशुओं की मौत हो गई। 20 वर्षीय कुंती मालगाम की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों द्वारा बार-बार फोन करने पर भी वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका, जिसके कारण रास्ते में ही नवजातों ने दम तोड़ दिया।
एंबुलेंस देरी और शिकायत के बाद इलाज
तबीयत बिगड़ते ही पति सतीश मालगाम, सास कमली मालगाम और जीजा बिसनलाल नरें सहित अन्य परिजन महिला को पैदल लेकर निकले थे। रास्ते में प्रसव और नवजातों की मौत के बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने अगले दिन सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच नागढाना में एंबुलेंस भेजी। महिला को दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बचाई जा सकी। चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ सिंह के अनुसार महिला का छठा महीना चल रहा था और सोनोग्राफी से जुड़वां बच्चों की पुष्टि हुई थी। पेट में अचानक दर्द उठने और सड़क के अभाव में देरी होने से गर्भपात हो गया। नवजातों का वजन एक किलोग्राम से काफी कम था।
ये भी पढ़ें- भोपाल: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर एफआईआर दर्ज, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो पोस्ट करने का आरोप
चोटीपाटा में सड़कों का वर्षों पुराना संकट
करीब 60 घरों वाले चोटीपाटा टोले में सड़क और स्वास्थ्य परिवहन की गंभीर समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इससे पहले 20 और 21 अगस्त को भी बारिश के बीच एक अन्य गर्भवती महिला को ग्रामीण पैदल गोप मुख्यालय लेकर गए थे। तब दमुआ और छिंदवाड़ा में इलाज मिलने पर उसकी जान बच पाई थी। पक्की सड़क न होने से परेशान ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग और श्रमदान से गोप मुख्यालय से चोटीपाटा तक कच्चा रास्ता बनाया था।
आपातकालीन सेवा के दावों की पड़ताल
घटना के बाद 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी विजय रघुवंशी ने बताया कि वाहन मुख्य मार्ग तक समय पर पहुंच गया था, लेकिन गांव तक पक्का रास्ता न होने से आगे नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर चिकित्सा वाहन की सुविधा न मिलने से यह गंभीर हादसा हुआ।
November 28, 2026
सिलेवानी जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव विस्तार जिले के सिलेवानी जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब है कि मृतक का चेहरा तक पहचान में नहीं आ रहा है। शरीर से एक हाथ और दोनों पैर भी गायब हैं। […]
November 27, 2026
Crime demo विस्तार जीआरपी पुलिस चौकी के पीछे स्थित रेलवे कॉलोनी की एक नाली में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ढाई से तीन साल के एक मासूम बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब नाली में बच्चे का शव देखा, तो तुरंत पुलिस को इस बात की […]
