रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एसएसपी मणिकांत मिश्रा का सख्त रुख:देर रात पुलिस अधिकारियों की बैठक, जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश – Ssp Manikant Mishra Held A Meeting Of Police Officers
ऊधम सिंह नगर

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का सख्त रुख:देर रात पुलिस अधिकारियों की बैठक, जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश – Ssp Manikant Mishra Held A Meeting Of Police Officers

November 27, 2026


SSP Manikant Mishra held a meeting of police officers

एसएसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक

विस्तार

ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की चुनौतियों के बीच एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने देर रात साढ़े 12 बजे पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यप्रणाली की प्राथमिकताएं तय कीं। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए। 

एसएसपी ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने और उनकी 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही पुलिस की भौतिक मौजूदगी बढ़ाने और नियमित पुलिस प्रेजेंस दर्ज करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे। उन्होंने संवेदनशील मामलों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने और पीड़ितों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

महिला एवं बाल अपराधों के साथ गुमशुदगी और बरामदगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में रहने और अनुशासन बनाए रखने की हिदायत देते हुए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर कानून व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X