रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गोंडा:बरात में डीजे पर नाचने के दौरान विवाद, चाकू घोंपकर किशोर की हत्या; ड्रोन फुटेज व वीडियो खंगाल रही पुलिस – Dispute Arose While Dancing To Dj Music At Wedding Procession In Gonda Leading To Fatal Stabbing Of Teenager
गोंडा

गोंडा:बरात में डीजे पर नाचने के दौरान विवाद, चाकू घोंपकर किशोर की हत्या; ड्रोन फुटेज व वीडियो खंगाल रही पुलिस – Dispute Arose While Dancing To Dj Music At Wedding Procession In Gonda Leading To Fatal Stabbing Of Teenager

November 27, 2026


dispute arose while dancing to DJ music at wedding procession In Gonda leading to fatal stabbing of teenager

बिलखते परिजन और मोहम्मद हामिद की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के गोंडा में बरात में डीजे पर नाचने के दौरान हुए विवाद में एक किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार रात हुई वारदात से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए शादी समारोह में बनाए गए ड्रोन फुटेज और मोबाइल वीडियो भी खंगाले जा रहे हैं।

अहिरौली जोकहां निवासी रामकेवल शर्मा की बेटी मनीषा की बृहस्पतिवार रात शादी थी। केशवनगर ग्रंट से बरात आई थी। रात करीब 11:15 बजे बराती डीजे और रोडलाइट के साथ नाचते-गाते लड़की पक्ष के घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के झिनकन का पुत्र मोहम्मद हामिद (16) भी डीजे पर नाच रहे लोगों के बीच मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान उसका किसी अज्ञात व्यक्ति से विवाद हो गया। 

अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोर की मौत

विवाद बढ़ने पर उसके पेट में चाकू घोंप दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हामिद को गांव के शुभम मिश्रा और रमजान अली बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बुक्कनपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि किशोर की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और थाने की पुलिस को जानकारी दी। सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल एसओजी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ घरातियों व बरातियों से भी पूछताछ की। सीओ ने बताया कि शादी समारोह के वीडियो की जांच की जा रही है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ड्रोन फुटेज से हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश, दो हिरासत में

शादी समारोह में निजी स्तर पर ड्रोन कैमरे से वीडियो बनाया जा रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो ड्रोन को कब्जे में ले लिया गया। अब ड्रोन से मिले फुटेज और मोबाइल से बनाए गए वीडियो की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X