रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार न्यूज:विवाहिता लापता, ससुराल पक्ष फरार; मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप – Bihar News Hajipur Woman Murder Body Missing In Laws Accused Chaknur Murder Case Hajipur News
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार न्यूज:विवाहिता लापता, ससुराल पक्ष फरार; मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप – Bihar News Hajipur Woman Murder Body Missing In Laws Accused Chaknur Murder Case Hajipur News

November 27, 2026


Bihar news hajipur woman murder body missing in laws accused chaknur murder case hajipur news

मौके पर जांच पड़ताल करते हुए पुलिस अधिकारी

विस्तार

वैशाली में सदर थाना क्षेत्र के चकनूर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। मृतक महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल पक्ष पर यह गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक महिला की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के फूलखौली गांव निवासी प्रवेश पासवान की पुत्री चंदा के रूप में हुई है। चंदा की शादी करीब 10 वर्ष पहले चकनूर निवासी अरुण पासवान से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती के बीच अक्सर विवाद होने की बात कही जा रही है। चंदा के तीन छोटे बच्चे हैं। मायके वाले जब ससुराल पहुंचे तो घर में ताला लगा था और कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इससे मायके वालों का शक गहरा गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घर की जांच की। जांच के दौरान घर में सभी सामान सामान्य पाया गया।

मायके वालों के आरोप

चंदा की भाभी चुनचुन ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति अरुण का किसी अन्य महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी कारण घर में अक्सर झगड़ा होता था। चंदा को ठीक से खाना-पीना और कपड़ा भी नहीं दिया जाता था। वह लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी।

घटनाक्रम और पुलिस जांच

चुनचुन के अनुसार, घटना की रात करीब 10 बजे चंदा ने मां को फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। बच्चों के भविष्य की चिंता में उसने पुलिस शिकायत से मना किया, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। सुबह करीब 3 बजे ससुराल पक्ष ने चंदा की ननद को उसके घर से चले जाने की सूचना दी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल जारी है, अभी आवेदन नहीं मिला है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X