रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उधमपुर

Udhampur News:किश्तवाड़ में प्रशासन ने निकाली मॉक ड्रिल – The Administration Conducted A Mock Drill In Kishtwar

November 27, 2026


अभ्यास जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय से शुरू होकर आईटीआई ग्राउंड तक किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी

किश्तवाड़। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की। यह अभ्यास जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय से शुरू होकर आईटीआई ग्राउंड तक किया गया।

मॉक ड्रिल में पुलिस, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन वाहनों के सायरन बजने से शहर में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आम जनता को अभ्यास की पूर्व जानकारी नहीं थी। अचानक सायरन सुनकर कई लोग किसी अप्रिय घटना की आशंका से चिंतित हो गए। मॉक ड्रिल के चलते कुछ समय के लिए सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि, वाहन चालकों ने आपातकालीन वाहनों को तुरंत रास्ता दिया। प्रशासन की इस कवायद का उद्देश्य विभागों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया का आकलन करना था।

इस दौरान आम लोगों को असुविधा हुई और पूर्व सूचना के अभाव में चिंता पैदा हुई। इस घटना ने दर्शाया कि ऐसी मॉक ड्रिल से पहले जनता को जागरूक करना जरूरी है। इससे अभ्यास के दौरान अनावश्यक दहशत और परेशानी से बचा जा सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X