Rudraprayag News:सड़क सुधारीकरण के लिए 1.30 करोड़ स्वीकृत – Rs 1.30 Crore Sanctioned For Road Improvement
रुद्रप्रयाग। जनपद के ब्लॉक जखोली की सिलगढ़ पट्टी में सड़क सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने बताया कि सूर्यप्रयाग–मुसाढुंग मोटर मार्ग के किमी 10.400 से 12.400 तक दो किमी सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए राज्य योजना के अंतर्गत 1.30 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल की गई है।
उन्होंने बताया कि कहा कि क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य से सिलगढ़ पट्टी के स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी और सुगम होगी। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। संवाद
