रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरदोई

Hardoi News:कटियारी क्षेत्र में आठ करोड़ से बनेगी पुलिया और सड़कें – Culverts And Roads Worth Eight Crore Rupees Will Be Constructed In The Katiyari Area

November 27, 2026


हरदोई। कटियारी क्षेत्र की सड़कों और पुलियों को बनवाए जाने के लिए शासन ने 8.0514 करोड़ की स्वीकृति दी है। शासन ने काम कराने के लिए 2.81 करोड़ रुपये दे दिए हैं। इन मार्गों और पुलिया के बन जाने से करीब 50 से अधिक गांवों के लोगों के साथ ही करीब 2.50 लाख से अधिक आबादी को आवागमन में आसानी की उम्मीद जागी है।

शासन ने विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों पर मुहर लगाई है। इसमें अधिकांश मार्ग और पुलिया हाल ही में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई हैं। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के कटियारी क्षेत्र में जर्जर सड़कों और बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त पुलियों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए राहत की उम्मीद जागी है। सड़क बनवाए जाने, विशेष मरम्मत और क्षतिग्रस्त पुलियों के पुनर्निर्माण के लिए शासन ने 8.0514 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

बाढ़ और कटान की चुनौती झेलने वाले इस क्षेत्र में सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन, आजीविका और विकास की आधारशिला हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक ले जाने में सहूलियत होगी। वहीं छात्रों व मरीजों को शहर तक पहुंचने में आसानी होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X