रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lucknow News:संविधान दिवस पर पुलिस ने पीड़ितों, गवाहों की गरिमा और सुरक्षा पर किया मंथन – On Constitution Day, The Police Deliberated On The Dignity And Safety Of Victims And Witnesses
लखनऊ

Lucknow News:संविधान दिवस पर पुलिस ने पीड़ितों, गवाहों की गरिमा और सुरक्षा पर किया मंथन – On Constitution Day, The Police Deliberated On The Dignity And Safety Of Victims And Witnesses

November 27, 2026


On Constitution Day, the police deliberated on the dignity and safety of victims and witnesses.

पुलिस मुख्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

लखनऊ। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय में ‘गरिमा प्रथम : पीड़ितों और गवाहों के लिए पुलिस थाना अनुभवों में परिवर्तन’ विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक उपेंद्र सिंह बघेल के सहयोग से आयोजित की गई। एडीजी, मानवाधिकार राजकुमार के पर्यवेक्षण में मानवाधिकार प्रकोष्ठ ने इसका आयोजन किया।

कार्यशाला में उपेंद्र सिंह बघेल ने प्रदेश के पुलिस थानों में पीड़ितों, गवाहों और शिकायतकर्ताओं के अनुभवों पर एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन ने मिशन शक्ति केंद्रों पर चर्चा की। एडीजी, अपराध भगवान स्वरूप श्रीवास्तव ने गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों के बारे में बताया। इसके अलावा विभिन्न वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। अध्ययन में पुलिस व्यवहार में गरिमा और सम्मान पाया गया। साक्षात्कार में शामिल व्यक्तियों ने किसी दुर्व्यवहार या अपमान की शिकायत नहीं की। पीड़ितों और गवाहों के साथ सामान्यतः सम्मानजनक व्यवहार मिला। कुछ लोगों ने पुलिस से संपर्क के बाद अपनी शुरुआती धारणा में बदलाव स्वीकार किया। कुछ व्यवस्थागत एवं प्रक्रियागत कमियां सामने आई। इसके अलावा संवेदनशील पीड़ितों एवं गवाहों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को जांच से संबंधित यात्रा, भोजन तथा किसी भी अन्य आपातकालीन या अत्यंत आवश्यक सहायता के लिए सहयोग एवं उचित राशि प्रदान करने के सुझाव दिए गए।। प्रत्येक थाने एवं जिला मुख्यालय पर विटनेस प्रोटेक्शन यूनिट की स्थापना की जरूरत भी बताई गई। इस दौरान एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार, आईजी कानून-व्यवस्था एलआर कुमार, आईजी लोक शिकायत रविशंकर छवि, आईजी रेंज लखनऊ किरण एस. समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X