शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:पोस्टर प्रतियोगिता में आशीष और शाइस्ता रहे अव्वल – Ashish And Shaista Stood First In The Poster Competition
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:पोस्टर प्रतियोगिता में आशीष और शाइस्ता रहे अव्वल – Ashish And Shaista Stood First In The Poster Competition

October 30, 2026


Ashish and Shaista stood first in the poster competition.

शाहजहांपुर में डायट में पोस्टर दिखाते प्रतिभागी। स्रोत: डायट

शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ददरौल में ओजोन संरक्षण पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आशीष और शाइस्ता ने बाजी मारी।

बृहस्पतिवार को हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पोस्टरों के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। बालक वर्ग में आशीष यादव ने प्रथम, अभिजीत कुमार ने द्वितीय और भानु प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में शाइस्ता प्रथम, शीतल सक्सेना द्वितीय और विदुषी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार बोस और प्रवक्ता डॉ. बीएल मौर्य ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में प्रवक्ता टीआर गंगवार, डॉ. राकेश कुमार पटेल, प्रवक्ता जमाल अख्तर और डॉ. शशांक पांडे शामिल रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X