रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरसा

Sirsa News:नौकरी का झांसा देकर पुजारी से 7.33 लाख रुपये ठगे – 7.33 Lakh Fraud With Priest

November 28, 2026


आरोपी ने भांजी को एयरफोर्स अधिकारी बताया था, एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर खुली ठगी की पोल

हिसार के मिल गेट का रहने वाला है आरोपी जय प्रकाश

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। बच्चों को एयरफोर्स और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने मंदिर के पुजारी से 7.33 लाख रुपये ठग लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने हिसार निवासी आरोपी जय प्रकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

खन्ना कॉलोनी निवासी पुजारी कैलाश चन्द्र ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि जय प्रकाश से उसकी जान-पहचान हनुमान मंदिर में हुई थी। मार्च 2026 में जय प्रकाश ने कैलाश चन्द्र के बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के बारे में जानकारी ली।

आरोपी ने दावा किया कि उसकी भांजी एयरफोर्स में उच्च पद पर अधिकारी है। उसने अपने संपर्कों से तीनों बच्चों की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। जय प्रकाश ने एक लड़का व एक लड़की को एयरफोर्स में नौकरी का वादा किया।

दूसरी लड़की को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में लैब सहायक की नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। जय प्रकाश ने फॉर्म, दस्तावेज की मंजूरी, अधिकारियों के खर्च और जॉइनिंग के नाम पर रुपये लिए। 13 सितंबर को कैलाश चन्द्र अपने बच्चों को लेकर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा।

वहां जय प्रकाश का फोन बंद मिला और भर्ती नहीं हुई। 14 सितंबर को मंदिर में जय प्रकाश ने रुपये ऐंठने की बात स्वीकार की। उसने पुजारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X