रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरदोई

Hardoi News:गैरहाजिरी और शिकायत निस्तारण में देरी पर नौ एडीओ से जवाब – Explanations Sought From Nine Ados Regarding Absenteeism And Delays In Grievance Redressal

November 28, 2026


हरदोई। जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर डीएम राहुल पांडेय गंभीर दिख रहे हैं। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और समीक्षा बैठक में गैरहाजिरी पर सख्त रुख अपनाया है। निस्तारण आख्या पर लिए गए फीडबैक में शिकायतकर्ता की असंतुष्टि पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नौ विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत) से साक्ष्य सहित जवाब तलब किया है।

डीएम ने जनसुनवाई और आईजीआरएस पोर्टल सहित विभिन्न स्रोतों से मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। वहीं शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से लिए गए फीडबैक की भी पड़ताल की। इसमें विकास खंड अहिरोरी, टोडरपुर, बावन, भरखनी, भरावन, कछौना, बेहंदर, माधौगंज और संडीला से संबंधित शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुए। वहीं समीक्षा बैठक में यह एडीओ गैरहाजिर भी रहे।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर करना पर्याप्त नहीं है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी जरूरी है। निर्देश दिए कि जनसुनवाई और आईजीआरएस से मिलने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। एडीओ से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। कहा है कि भविष्य में शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और फीडबैक संतुष्ट की श्रेणी न आने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X