रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:प्रश्नोत्तरी में प्रीत और गुरनूर की टीम प्रथम – Preet And Gurnoor’s Team Stood First In The Quiz
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:प्रश्नोत्तरी में प्रीत और गुरनूर की टीम प्रथम – Preet And Gurnoor’s Team Stood First In The Quiz

November 28, 2026


Preet and Gurnoor's team stood first in the quiz

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ ​शिक्षक। संस्थान

संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से शुक्रवार को अंतर-विभागीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बीसीए तृतीय वर्ष की प्रीत कौर और गुरनूर सिंह की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बीकॉम तृतीय वर्ष की पलक और रेणु की टीम दूसरे तथा बीबीए प्रथम वर्ष की इशिका पांडेय और इशांत कुमार की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और बौद्धिक कौशल को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में रीजनिंग, विजुअल आइडेंटिफिकेशन के तहत ब्रांड एवं लोगो की पहचान और करंट अफेयर्स पर राउंड आयोजित किए गए।

विद्यार्थियों ने अपनी सूझ-बूझ और कम समय में सही उत्तर देने की क्षमता का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ता है। साथ ही उनकी सोचने, याद रखने और कम समय में निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राखी और प्रोफेसर हीना ने किया। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नई चीजें सीखने का अवसर देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X