रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kullu News:किसानों का कर्ज माफ करने की मांग उठाई – Raised The Demand For A Farm Loan Waiver
कुल्लू

Kullu News:किसानों का कर्ज माफ करने की मांग उठाई – Raised The Demand For A Farm Loan Waiver

November 29, 2026


Raised the demand for a farm loan waiver

कुल्लू के काईस में किसान बैठक में कर्ज माफ कर चर्चा करते।-संवाद

खराहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू के काईस में कर्जा मुक्ति जनता संघर्ष मोर्चा की आम सभा आयोजित की गई। मोर्चा के नेता कर्ण देव बोध की अध्यक्षता में हुई बैठक में छोटे किसानों का कृषि ऋण माफ करने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा गया। बैठक में सरकार से किसानों को कर्ज के बोझ से राहत देने की मांग उठाई गई।

कर्ण देव बोध ने कहा कि जब सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर सकती है तो हिमाचल प्रदेश के छोटे किसानों का कृषि ऋण क्यों माफ नहीं किया जा सकता। किसान भी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनके हित में कर्ज माफी का फैसला लेना चाहिए। किसान नेता देव राज नेगी ने कहा कि दिसंबर में मंडी में कर्ज मुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कोठी-काईस क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के लोग भाग लेंगे। बैठक में छह पंचायतों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मोर्चा के सचिव जितेंद्र सिंह, काईस पंचायत के प्रधान बेली राम, उपप्रधान रोशन पठानिया, कर्म चंद आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X